-हड्डियों को मजबूत रखने और कैल्शियम, आयरन की कमी से बचाव के प्रति किया जागरूक
फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, में मंगलवार को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. विपुल अग्रवाल एवं उनकी चिकित्सकीय टीम ने महिलाओं और पुरुषों को हड्डियों से संबंधित बीमारियों, कैल्शियम और आयरन की कमी तथा उनसे बचाव के उपायों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। चिकित्सकों ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हड्डियों की मजबूती पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। कैल्शियम और आयरन की कमी से होने वाली परेशानियों के प्रति जागरूक रहकर समय रहते बचाव किया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना था, ताकि वे अपनी और अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रख सकें तथा हड्डियों से संबंधित समस्याओं से बचाव कर सकें। इस अवसर पर डॉ. विपुल अग्रवाल, डॉ. सरीना अग्रवाल, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजीव वर्मा, ईएनटी प्रमुख डॉ. अक्षिता भारती सहित चिकित्सक मौजूद रहे।








