फिरोजाबाद: विजयदशमी पर क्षत्रिय समाज ने किया शस्त्र पूजन, शौर्य और परंपरा का दिया संदेश

फिरोजाबाद। विजयदशमी के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं ठाकुर महासभा चंद्र नगर के संयुक्त तत्वावधान में शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के महिला और पुरुषों ने भाग लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं ठाकुर महासभा चंद्रनगर के शस्त्र पूजन समारोह के दौरान क्षत्रिय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा और शौर्य की झलक देखने को मिली। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए पूजन के माध्यम से समाज की प्राचीन परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। समारोह के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत, शौर्य और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया गया।

ravikumar
ravikumar
Articles: 47

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *