फिरोजाबाद। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के अतर्गत माथुर वैश्य मंडलीय परिषद द्वारा रविवार को पालीवाल हाल में प्रतिभा सम्मान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, नीट,. नेट, आईआईटी, एमबीबीएस एवं सरकारी विभाग में नवीन दायित्व निभा रहे 70 प्रतिभाओं को मंच से सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार मामा, महामंत्री शंकर गुप्ता ने मां सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलन और मालाल्यार्पण कर किया। इस दौरान अतिथियों द्वारा हाईस्कूल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुणाल गुप्ता, प्रतिज्ञा गुप्ता, आदित्य गुप्ता को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट में विनायक गुप्ता, वैभव दोनोरिया, अदिति गुप्ता, सूर्यांश गुप्ता, आशीष गुप्ता के अलावा 10 छात्र आईटीआई, एमबीबीएस और हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 30 छात्र-छात्राएं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा रक्तदान शिविरों के प्रभारी एवं सहप्रभारी का सम्मान किया गया। संचालन डॉ निधि गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रीता मनीष अलंकार, मंडल अध्यक्ष अश्विनी कुमार गुप्ता, गीता अश्विनी कुमार, देवेंद्र बादलस, मनीष अलंकार, राकेश मेरोठिया, ध्रुव कुमार आचार्य, सुनील सेठ, संजय सूर्या, राकेश गुप्ता, रूबी आलोक गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, राजीव गोलस, राजेश जबरेवा आदि मौजूद रहे।








