फिरोजाबाद: सवर्ण महासभा ने की एक देश एक नियम लागू करने की मांग

फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा की बैठक में सवर्ण आयोग का गठन करने और एससी-एसटी एक्ट को समाप्त करने की मांग की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा आज पूरे देश में सवर्ण समाज के खिलाफ राजनीतिक दल हो या कोई समाज हर व्यक्ति समाज की उपेक्षा व अपमान करने का कार्य कर रहा है, जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। समाज के खिलाफ यूजीसी काला कानून लाकर समाज के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया गया है। पहले से ही आरक्षण एससी एसटी एक्ट से समाज पीड़ित था। अब ऐसे समाज विरोधी काला कानून कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। हम लोग लगातार पूरे उत्तर प्रदेश में हर जिले में पहुंचकर समाज की आवाज को उठाएंगे। संगठन का उद्देश्य है आरक्षण का आर्थिक आधार हो, सवर्ण आयोग का गठन हो, एससी एसटी एक्ट समाप्त हो, यूजीसी काला कानून खत्म हो। इन सभी मांगों को हम लोग लगातार उठा रहे हैं, सरकार से हमारी अपील है सवर्ण हित में देखते हुए इन सभी मांगों को हमारी मानी जाए। साथ ही एक देश एक नियम लागू होना चाहिए। बैठक में मोहन सिंह चौहान, अशोक गर्ग, प्रवीण शर्मा, एसके भटनागर, पवन शर्मा, नरेश अरेले आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 361

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *