फिरोजाबाद। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के निर्देशन में कक्षा 1 से 12 तक पढ़ने वाले विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों हेतु उपकरण मापन शिविर का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय, हाथवंत में किया गया। कैम्प में पीएमश्री के 23 बच्चों सहित 270 दिव्यांग बच्चों को उपकरण हेतु चिन्हीकरण किया गया। सभी चिहिंत दिव्यांग बच्चों को 11 नवम्बर को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, सीपी चेयर, कैलिपर्स ,बैसाखी, हियरिंग ऐड (कान की सुनने की मशीन), रोलेटर, ब्रेल किट और ब्रेल स्लेट, सुगम्य केन आदि का वितरण किया जायेगा। एलिम्को टीम में राजू कुमार, इंद्रेश कुमार, मुकेश कुमार, खड शिक्षाधिकारी खैरगढ सुधीर गुप्ता, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अजय पांडे, स्पेशल ऐजुकेटर्स संजीव सिंह, शादाब अली, शिवेंद्र कुमार, कप्तान सिंह, सच्चिदानंद, राकेश मिश्रा, मृदुल किशोर, अनामिका शर्मा, स्नेहलता, मानवी शर्मा, नवीन चतुर्वेदी, सुबोध सागर, सुभाषचंद्र, प्रद्युम्न शर्मा, कृपाशंकर, सुरेश यादव, सर्वेश कुमार, अनिल सिंह, दिनेश सिंह, अमरेश सिंह, सत्यप्रकाश द्विवेदी, विजेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।








