फिरोजाबाद। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी ने जनपद फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष अरुण प्रताप शर्मा को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रजक्षेत्र, उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया है। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति लगन पार्टी के विस्तार में मील का पत्थर साबित होगी। दिल्ली से आगरा आवास लौटते समय रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा अरुण प्रताप शर्मा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत करने वालों में शोभित भारद्वाज, विकास लहरी, विपिन शर्मा, सर्वेश उपाध्याय, सचिन शर्मा, सक्षम शर्मा सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








