फिरोजाबाद: अपना घर आश्रम में मेडीकल टीम ने प्रभुजनों का किया चैकअप

फिरोजाबाद। अपना घर आश्रम में एक मेडीकल कैंप लगाया गया। जिसमें आश्रम में निवासरत प्रभुजनों का चैकअप कर दवा प्रदान की गई। अनिल लहरी ने बताया कि प्रभुजनों को वायरल फैलने की आशंका के चलते नगर विधायक मनीष से संपर्क किया गया। उन्होंने सीएमओ को फोन कर अपना घर आश्रम में मेडीकल कैंप लगाकर प्रभुजनों का चैकअप करने के लिए कहा। डॉक्टरों की टीम ने अपना घर आश्रम में आकर रहने वाले प्रभुजनों का मेडिकल चेकअप किया गया और उन्हें तुरंत दवाएं उपलब्ध कराई। संस्था अध्यक्ष अनिल गर्ग, महासचिव मुकेश कुमार गुप्ता मामा, अनिल लहरी ने विधायक मनीष असीजा का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 414

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *