फिरोजाबाद: व्यापारियों का स्नेह और एकजुटता संगठन की मजबूती का प्रतीक-लोकेश अग्रवाल

-उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष को टूंडला टोल प्लाजा व शहर में हुआ जोरदार स्वागत

फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल टूंडला टोल प्लाजा, शहर में सुभाष तिराहे पर व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का यह स्नेह और एकजुटता संगठन की मजबूती का प्रतीक है।

टूंडला टोल प्लाजा पर अनिल शर्मा, सुबोध बघेल के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का पुष्पमाला, शॉल एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। इसके पश्चात व्यापारियों के वाहनों का काफिला फिरोजाबाद की ओर रवाना हुआ। जहॉ सुभाष पार्क चौराहा पर महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष का पुष्पमाला एवं शॉल पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद सुभाष पार्क चौराहा से गांधी पार्क चौराहा तक विशाल पदयात्रा निकाली गई।

पदयात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों एवं दुकानदारों द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष का पुष्पमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर अभूतपूर्व स्वागत एवं सम्मान किया गया। पदयात्रा का समापन गांधी पार्क चौराहा स्थित जन औषधि मेडिकल स्टोर पर हुआ। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में सुधीर मित्तल जिला महामंत्री गाजियाबाद; इसरार सिद्दीकी जिला महामंत्री मेरठ; अंबेश शर्मा प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदि रहे। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों का यह स्नेह और एकजुटता संगठन की मजबूती का प्रतीक है।

स्वागत करने वालों में नरेश पंजाबी, परशुराम गुप्ता, सुशील जाट, रानू भारद्वाज, रजनीश शर्मा, सुबोध बघेल, राघव यादव, संतोष राठौड़, नवीन उपाध्याय, रवि यादव, सोमेश पचौरी, अनिल जाट, विनोद राठौड़, रामगोपाल बजाज, हरिशंकर राठौर, रामाशंकर यादव, स्वतंत्र गुप्ता, सुभाष यादव, विपिन गुप्ता, आकृति सहयोगी, पारुल गुप्ता, ओमप्रकाश राठौर, ममता शर्मा, रीना आर्य, उमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 423

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *