-मूक बधिर विद्यालय में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताऐं
फिरोजाबाद। सशक्त नारी द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत मूक-बधिर विद्यालय, सुहाग नगर में बच्चों के लिए विशेष खेल गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। सभी बच्चों के लिए चिप्स, बिस्किट आदि खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई।
इस विशेष सेवा गतिविधि में रिचा गर्ग एवं सारिका बंसल विशेष योगदान रहा। समूह की ओर से विद्यालय को 10 कुर्सियाँ भी प्रदान की गईं। इस दौरान संस्था अध्यक्ष निधि जैन, निदेशिका मेघा जैन, वित्त निदेशक अनु जिंदल, पूजा मित्तल, रीता बंसल, गौरवी अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, गरिमा पाराशर, यूनिट डायरेक्टर प्राची अग्रवाल, फेडरेशन ऑफिसर वार्तिका जैन एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनु बंसल की गरिमामयी उपस्थिति रही।








