फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने जगदीश प्रसाद विद्यालय में बच्चों को बैठने के लिए 25 बेंच की दान

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा जगदीश प्रसाद विद्यालय, में बच्चों की सुविधा एवं शिक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में 25 बेंच दान की गईं। जिससे लगभग 75 बच्चों को लाभ मिलेगा। संस्था की अध्यक्षा सीमा अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशिका दीपली सिंघल एवं वित्त निदेशिका गौरी बंसल ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई के लिए बैंच की अत्यंत आवश्यक थी। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में 25 बेंच दान की गईं। जिससे बच्चें कक्षा में आराम से बैठकर पढ़ सके। इस दौरान यूनिट निदेशिका प्राची अग्रवाल, परियोजना समन्वयक अनु बंसल, फेडरेशन अधिकारी वर्तिका जैन, मोनिका रानीवाला, लिपिका अग्रवाल, पूनम गुप्ता, सीमा भारद्वाज आदि मौजूद रही।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 423

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *