शिकोहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर हुए सड़क हादसे में प्रापर्टी डीलर की मौत

-नोएडा से स्कूटी द्वारा कानपुर जाते समय नसीरपुर क्षेत्र में हुआ हादसा

शिकोहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की रात एक स्कूटी सवार प्रापर्टी डीलर की अज्ञात वाहन की टक्कर मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कालेज भेज दिया।

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात साढ़े आठ बजे के करीब एक व्यक्ति अपनी स्कूटी से नोएडा से कानपुर जा रहे थे। जब उनकी स्कूटी नसीरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत माइल स्टोन 50 के समीप पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड व मोबाइल फोन से शिनाख्त नोएडा के सेक्टर.45 निवासी प्रापर्टी डीलर 55 वर्षीय रविंद्र चौबे के रूप में हुई।

वह स्कूटी से नोएडा से कानपुर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रापर्टी डीलर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके परिवार में पत्नी लक्ष्मी देवी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। हादसे की जानकारी के बाद उनके परिजन फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए। थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजना के सुपुर्द कर दिया, जबकि स्कूटी को थाने पर खड़ा करा दिया है। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 431

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *