फिरोजाबाद। शिव महापुराण कथा की भव्य मंगल कलश यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में 101 सौभाग्यवती महिलाऐं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। संत धर्मदास महाराज के सानिध्य में शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सुहाग नगर स्थित माता मंदिर के पीछे मंगल पांडे पार्क में 17 से 23 सितंबर तक दोपहर 12 बजे से 5ः30 बजे तक आयोजित होगा। जिसकी भव्य मंगल कलश यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि सदर बाजार, घंटाघर, शास्त्री मार्केट, गंज चौराह, गांधी पार्क चौराहा, गुरुद्वारा देव नगर, पुरुषोत्तम नगर, भीम नगर होते हुए सुहाग नगर स्थित कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। मंगल कलश यात्रा में 101 सौभाग्यवती महिलाऐं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। कलश यात्रा में निशा राय, सुलेखा बघेल, निर्मला यादव, शिवानी यादव, सत्येंद्र जैन शौली, रामगोपाल राठौर, उदयवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।








