फिरोजाबाद: ऑक्सफोर्ड विश्व विद्यालय में एफएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव हुए सम्मानित

-उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए यूनाइटेड किंगडम स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में किया गया सम्मानित

फिरोजाबाद। यूनाइटेड किंगडम स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित केबल कॉलेज में एफ.एस. यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद के कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

एफएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद के कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव को उच्च शिक्षा के विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार, संस्थान निर्माण, शैक्षणिक नेतृत्व तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जैसे विश्व प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान में एफ.एस. यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति को मिला यह सम्मान विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह उपलब्धि न केवल एफ.एस. यूनिवर्सिटी परिवार के लिए, बल्कि पूरे फिरोजाबाद जनपद और आसपास के क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह प्रतिष्ठा क्षेत्र की शैक्षणिक उपलब्धियों और बढ़ती पहचान को भी नई ऊंचाई प्रदान करती है। सम्मान समारोह में डॉ दिलीप यादव के साथ ट्रस्टी राहुल यादव भी मौजूद रहे। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर एफ.एस. यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर डॉ. योगेश यादव, ट्रस्टी डॉ. नितिन यादव, कुलपति डॉ. संजीव भारद्वाज, महानिदेशक डॉ. अभिनव श्रीवास्तव ने डॉ. दिलीप यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 479

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *