फिरोजाबाद: डॉ. लोहिया की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण समेत जनसमस्याओं के समाधान की मांग

फिरोजाबाद। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव जगमोहन यादव ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में गांधी पार्क स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण कराने, महानगर में एक पार्क और प्रमुख मार्ग का नाम डॉ. लोहिया के नाम पर रखने तथा प्रमुख चौराहे पर उनके नाम से द्वार बनवाने की मांग की गई। इसके साथ ही बरसात के मौसम को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों के आसपास खुले मैनहोल और नालों को तत्काल ढकने की मांग की, ताकि हादसों से बचाव हो सके। नगर निगम में शामिल 13 नई ग्राम सभाओं के लिंक मार्गों पर स्ट्रीट लाइट अथवा सोलर लाइट लगवाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों के साथ सुबह टहलने और दौड़ लगाने वाले युवाओं को भी सुविधा मिलेगी। ज्ञापन के माध्यम से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया गया। ज्ञापन देने वालों में पार्षद शरीक सलीम, अकील अंसारी, विपिन शंखवार, अंशुल यादव, आशीष उर्फ़ सोनू, नरेन्द्र वाल्मीकि, नीरज पंडित, गोविन्द गुप्ता, धर्मवीर वर्मा, सीटू यादव, प्रदीप राठौर, अलोक यादव, शंकर वाल्मीकि, शिवम् जाटव, सनी कठेरिया, कामन्नेन शंखवार, हिमांशु, देव, जानी कोली आदि रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 479

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *