फिरोजाबाद: पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद शास्त्री की कांग्रेस में घर वापसी होने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

फिरोजाबाद। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता प्रेमचंद शास्त्री की भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में घर वापसी होने पर कांग्रेसियो ंने हर्ष व्यक्त किया। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक समझ और जनसेवा के समर्पण से निश्चित रूप से कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। प्रेमचंद शास्त्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से उनका पुराना जुड़ाव और विचारधारा के प्रति उनकी आस्था हमेशा बनी रही है। कांग्रेस में लौटकर वे संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी वापसी से पुराने साथियों में उत्साह का संचार हुआ है। यह घर वापसी इस बात का संदेश है कि कांग्रेस का परिवार अपने साथियों के लिए सदैव खुला है और अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन संगठन की अमूल्य पूंजी है। स्वागत करने वालों में निवर्तमान प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग, शहर अध्यक्ष शफात खान राजू, चांद कुरैशी, गुलाम जिलानी, अहमद, आशीष तिवारी, वकार खालिक, नुरूल हूदा लाला राईन, राजीव शर्मा, अमित पचौरी, सौरभ शर्मा, विजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 479

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *