-कांग्रेसियो ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा
फिरोजाबाद। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सदर विधायक के न मिलने पर कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे को प्रधानमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा है। जिसमें डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल, सुलभ और मध्यम व्यापारियों तथा आम नागरिकों के हितों में बनाकर लागू करने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने गांधी पार्क में प्रधानमंत्री के नाम सौंपे मांग पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा यू.पी.आई. भुगतान व्यवस्था के संबंध में नया खाका तैयार किया गया है, जिससे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। जिसके चलते व्यापारियों में चिंता उत्पन्न होना स्वाभाविक है, क्योंकि इसका असर सीधा आम नागरिकों पर पड़ेगा और वे पहले से ही महंगाई और भ्रष्टाचार के चलते त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। व्यापारी संगठनों ने भी इसका खुलकर विरोध किया है।
कांग्रेस पार्टी चाहती है कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल, सुलभ और मध्यम व्यापारियों तथा आम नागरिकों के हितों में बनाकर लागू किया जाए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर इसके विरुद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में हाजी नासिर अहमद, राजवीर सिंह यादव, प्रदीप शर्मा एड., जितेन्द्र तिवारी, लक्ष्मी प्रकाश गुप्ता, अजय यादव, लाला राइन गांधी, वैभव चतुर्वेदी, अमन द्विवेदी, प्रतीक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।







