फिरोजाबाद: विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना, राजनीति विज्ञान विभाग एवं महाविद्यालय के एक्टिविटी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रियदर्शिनी उपाध्याय के मार्गदर्शन में भाषण प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई। छात्राओं ने अपने भाषणों के माध्यम से विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने देश में संचालित विभिन्न नीतियों, विकास योजनाओं एवं विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि उनके विचार में विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की दिशा में किस प्रकार प्रगति की जा रही है तथा इसमें युवाओं की क्या भूमिका हो सकती।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. निष्ठा शर्मा एवं प्रो. फरहा तबस्सुम ने निभाई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पाँच छात्राओं का महाविद्यालय स्तर पर तहसील स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। चयनित छात्राओं में इल्मा, पलक, आरिफा मोइन, सदफ नाज़ एवं खुशी शामिल रहीं। कार्यक्रम में प्रो. फरहा तबस्सुम, डॉ. अंकिता राठौर, डॉ. शवनम, डॉ. निशा, डॉ. आकांक्षा यादव आदि मौजूद रही।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *