फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लॉक हाथवंत की बैठक में स्वच्छता ही सेवा कार्या पर चर्चा की। मुख्य वक्ता सुनील यादव एडीओ पंचायत ने स्वच्छता ही सेवा पर अपने विचार व्यक्त किये। शिवा मैसी जिला मंत्री ने मानव संपदा पोर्टल पर सर्विस बुक, पे स्लिप की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में परमानंद कोहली जिला संप्रेक्षक, यशपाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, अमित वाल्मीकि, महेश कुमार, अनिल बघेल, नाहर सिंह, रामनरेश, धर्मपाल सिंह, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र सिंह यादव ने की।







