फिरोजाबाद: नेशनल एससी-एसटी हब के वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में 290 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

-सरकारी योजनाओं एवं ऑनलाइन बाजार से जुड़ने की दी जानकारी

फिरोजाबाद। नेशनल एससी-एसटी हब (एनएसएच), आगरा द्वारा आयोजित वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन एस.आर.के डिग्री कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में एससी-एसटी वर्ग के 290 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

एमएसएमई चौंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नेशनल एससी-एसटी हब आगरा के ब्रांच हेड एके श्रीवास्तव ने उद्यमियों को भारत सरकार की योजनाओं से जुड़ने, जीईएम पोर्टल पर पंजीकरण कराने तथा सरकारी खरीद प्रक्रिया की जानकारी दी। बैंक प्रतिनिधि राहुल जैन ने बैंकिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। फ्लिपकार्ट से त्यागी एवं जीईएम पोर्टल से सुधांशु ने ऑनलाइन व्यापार और सरकारी टेंडर प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के सहायक निदेशक अभिषेक सिंह ने उद्यमियों को मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं, व्यापार मेलों में प्रतिभाग करने तथा सरकारी खरीद का लाभ उठाने की जानकारी दी। सीडीजीआई के डिप्टी डायरेक्टर रोहित सिंह ने कांच उद्योग केंद्र में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

एमएसएमई चौंबर के अध्यक्ष डॉ. सुनील जैन ने कहा कि उद्यमी यदि गंभीरता से प्रयास करें तो अपने उद्योगों को भारत सरकार के विभिन्न विभागों से जोड़कर तेजी से विस्तार कर सकते हैं। ऑनलाइन बाजार के माध्यम से बिक्री बढ़ाने के अवसर भी उपलब्ध हैं। उन्होंने उद्यमियों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान प्राचार्य रवि माहेश्वरी, डॉ. उमाशंकर गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *