फिरोजाबाद: बस स्टैंड के पास बहू ने ससुर को पीटा, कॉलर पकड़कर जड़े थप्पड़

-घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल; पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद। शहर के बस स्टैंड के पास उस समय हंगामा मंच गया, जब एक महिला ने सरेबाजार अपने ससुर का कॉलर पकड़कर थप्पड़ों से पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक ससुर की ओर से कथित तौर पर कहीं चुगली किए जाने से बहू नाराज थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और महिला ने बाजार में ही ससुर का कॉलर पकड़कर उन्हें थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना से आसपास के लोगों में हलचल मच गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। सूचना मिलने पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 64

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *