फिरोजाबाद: एसएसपी ने नौ उपनिरीक्षकों का किया तबादला, सभी पुलिस लाइन भेजे गए

-एका, सिरसागंज, टूंडला, शिकोहाबाद समेत कई थानों की चौकियों पर तैनात थे दरोगा

फिरोजाबाद। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जनपदीय स्थापना बोर्ड के 22 अक्टूबर को लिए गए निर्णय के क्रम में नौ उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के आदेश पर जारी इस स्थानांतरण सूची में एका, सिरसागंज, अरांव, नसीरपुर, रामगढ़, शिकोहाबाद और टूंडला क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक शामिल हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार थाना एका में तैनात उपनिरीक्षक नदीम अली, सिरसागंज क्षेत्र की कठफोरी पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक अंकुर चौहान और थाना सिरसागंज में तैनात उपनिरीक्षक अरुण कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसी तरह थाना अरांव में तैनात उपनिरीक्षक सुधीर कुमार और शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की आदर्श नगर चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह का भी स्थानांतरण पुलिस लाइन किया गया है।

इसके अलावा थाना नसीरपुर में तैनात उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार, थाना रामगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह तथा टूंडला थाना क्षेत्र की लाइनपार चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक शिवभान सिंह को भी पुलिस लाइन भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। टूंडला कस्बा चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार का भी स्थानांतरण पुलिस लाइन किया गया है। संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने और इसकी आख्या लौटती डाक से भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

ravikumar
ravikumar
Articles: 64

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *