फिरोजाबाद: थाना उत्तर पुलिस ने दो गांजा तस्करो को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग और सुरागरसी के दौरान पुराने बायपास रोड से राजा की ताल की तरफ जाने वाले रास्ते के पास कटे कच्चे रास्ते से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोबिन पुत्र कैलाशचन्द निवासी महावीरगंज थाना जलेसर, जनपद एटा और प्रशान्त उर्फ पाशु पुत्र प्रेमप्रकाश निवासी जवाहरगंज थाना जलेसर, जनपद एटा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 6.255 ग्राम अवैध गांजा बरामद  किया है। बरामदगी के आधार पर थाना उत्तर में मु0अ0सं0 521/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक सन्दीप कुमार समेत पुलिस टीम द्वारा की गई।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 532

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *