फिरोजाबाद: जल जीवन मिशन शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-डीएम

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों, पाइपलाइन बिछाने की स्थिति तथा विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के कार्य की प्रगति की समीक्षा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है, जिसमें किसी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पैकेज-1 के अंतर्गत एन.सी.सी. के कार्यों की समीक्षा करते हुए पाया कि ओवर ऑल कार्य योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है, लेकिन रॉवॉटर, रिजर्व वायर, फिल्टर बेड और एमआईबीपीएस जैसे महत्वपूर्ण घटकों की प्रगति धीमी है, जिस पर जिलाधिकारी ने एजेंसी को तत्काल प्रभाव से कुशल एवं अकुशल श्रमिकों की संख्या में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि अतिरिक्त मैन पावर लगाकर कार्य को समय के भीतर पूरा किया जाए। पाइपलाइन बिछाने के दौरान जिन किसानों के फसलों को क्षति पहुंची है, उनके फसल मुआवजे का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

एलएनटी द्वारा पैकेज-2 के अंतर्गत कराए जा रहे एम आईबीपीएस निर्माण और पाइप लाइन कार्य की प्रगति काफी धीमी है, विशेष रूप से जरौली, गहरी, सेवल रामपुर क्षेत्र में चल रहे कार्यों की स्थिति अत्यंत असंतोष जनक पाई गई। उन्होने सख्त शब्दों में कहा कि यदि कार्यों में प्रगति न आई तो इस संस्था को ब्लैक लिस्ट में डाला जाएगा। उन्होंने सभी कार्यदाई संस्थाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जल जीवन मिशन शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है, जिसमें किसी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यदि तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण नहीं होता है या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसियों और ठेकेदारों के विरूद्ध कठोर प्रशासनिक और कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, एक्सईएन जल निगम एवं कार्यदाई संस्थाएं उपस्थिति रही।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 558

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *