फिरोजाबाद: महापौर ने वार्ड नं. 20 में सड़क निर्माण कार्यो का हवन-पूजन कर किया शुभारम्भ

-एक करोड़ दस लाख रू.से शनिदेव मंदिर मार्ग से अमरदीप डिग्री कॉलेज और बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर की सड़क का होगा निर्माण

फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं. 20 में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए महापौर ने बुधवार को एनकेंप योजना के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल एक करोड़ 10 लाख 41 हजार 974 रुपये की लागत आएगी।

महापौर कामिनी राठौर ने शनिदेव मंदिर पर सड़क निर्माण कार्यो का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल से मानसिंह के मकान तक आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य 47 लाख 49 हजार 596 रुपये से कराया जायेगा। वहीं शनिदेव मंदिर मार्ग से अमरदीप डिग्री कॉलेज तक आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य 62 लाख 92 हजार 378 रुपये से कराया जाएगा।

महापौर कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्यो को गति दे रहा है। बेहतर सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है, जिससे नागरिकों को आवागमन और जल निकासी जैसी समस्याओं से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने इन विकास कार्यों के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए नगर निगम का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाएगा।

इस दौरान उपसभापति केशवदेव कुशवाह, नामित पार्षद सूरज पाल बघेल, पार्षद मंजू देवी, रामगोपाल यादव, मधु सिंह, श्याम सिंह यादव, भगवान दास शंखवार, प्रमोद बघेल, गेंदालाल राठौर के अलावा स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर संस्थान के शिक्षकगण और क्षेत्रिय महिला-पुरूष मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 45

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *