फिरोजाबाद: प्रजापति महासभा ने महाराजा दक्ष प्रजापति की मनाई जयंती

फिरोजाबाद। प्रजापति महासभा द्वारा महाराजा दक्ष प्रजापति की जन्म जयंती जाहरवीर मंदिर नई आबादी ठारपूठा पर मनाई गई। पदाधिकारियों ने महाराजा दक्ष प्रजापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में मुन्नालाल प्रजापति ने कहा कि दक्ष प्रजापति ब्रह्म के मानस पुत्र थे और इस धरती के पहले राजा थे। डा अमर पाल सिंह आर्य ने कहा कि आज प्रजापति समाज बहुत आगे बढ़ रहा है। हर क्षेत्र में समाज के बच्चे नाम रोशन कर रहे है। इनाम सिंह प्रजापति, सतीश चंद्र प्रजापति उर्फ राजा भईया ने बताया कि महाराजा दक्ष प्रजापति की दो शादियां हुई थी। पहली पत्नी का नाम प्रसूति और दूसरी पत्नी वीरणी थी। इन दोनों पत्नियों की 84 कन्याएं थी। पहली पत्नी प्रसूति से 16 वी कन्या के रूप में माता सती हुई थी। जिनका विवाह देवो के देव महादेव से हुआ था। महेश पाल माजा प्रजापति कहा कि आज प्रजापति समाज के महापुरुष महाराजा दक्ष प्रजापति की जन्म जयंती सभी दल मना रहे हैं। इस दौरान मुनेश कुमार प्रजापति, हिरदेश कुमार प्रजापति, यादराम प्रजापति, विनोद कुमार प्रजापति, कैलाश चंद्र गोला, राजकुमार प्रजापति, बसंत लाल, कन्हीलाल, मुकेश कुमार, मोनू, मोहित, किशन लाल आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 431

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *