फिरोजाबाद। दिगंबर जैन अट्टावाला मंदिर में सोमवार को वार्षिक जलधारा महोत्सव पूर्ण भक्ति भाव से मनाया गया। पीत वस्त्र धारण किए इंद्र बने पुजारी गाजे-बाजे के साथ नेवज और जल लेकर आए। भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक करके अपने को धन्य माना।
वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप मित्तल एडवोकेट ने बताया कि दिगंबर जैन अट्टावाला मंदिर को नगर का प्रथम जैन मंदिर होने का गौरव प्राप्त है। यह मंदिर चंद्रवार से यहां आकर बसे अग्रवाल जैनों ने स्थापित किया था। एक अट्टा पर स्थापित किए जाने के कारण बाद में इसका नाम अट्टावाला मंदिर पड़ गया। अध्यक्ष संजय जैन घंटू बताया कि कि इस मंदिर में मूलनायक भगवान के रूप में पंच बालयति अर्थात भगवान बासुपूज्य, मल्लिनाथ, नेमीनाथ, पारसनाथ, महावीर स्वामी की मनोज्ञ प्रतिमाएं स्थापित हैं, जो सभी बाल ब्रह्मचारी भगवान है।
सायंकाल में सामूहिक आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सभी बच्चों को उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर राजेंद्र जैन राजा, सतीश जैन, दिनेश जैन दुर्गेश, राकेश जैन, संजीव जैन विक्की, प्रद्युम्न राजा, राजेश, विष्ण, अशोक भदावर, दीपक कुमार जैन, किशन मित्तल एडवोकेट, जयंती मित्तल, मटरूमल, गन्नो बाबू, अखिल, रोहित, रोहन जैन, संजय, गणेश, मनीष आदि मौजूद









