– राष्ट्रपति के नाम संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा
फिरोजाबाद। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने पुलिस चौकी से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक विरोध मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा।
जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करके देश के साथ गद्दारी की है, जिसके लिए उनको तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए और पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार के इशारे पर करोड़ों वैद्य मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब कराये हैं, वह भी भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने के लिए और इस सबसे साबित हो गया है। कांग्रेस पार्टी देश के लोकतंत्र और संविधान को कभी समाप्त नहीं होने देंगी।
विरोध मार्च मे हाजी शईद पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मसिंह यादव एड., राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, प्रदीप कुमार शर्मा, सगीर कुरैशी, अजय यादव, शैलेंद्र शुक्ला, शांतिदास शंखवार, संदीप कुमार ओझा, यश दुबे, विराट दिवाकर, लाला राईन गांधी, संतोष कुमार कुशवाहा एड., शैलेंद्र शर्मा, उमर फारूक, योगेश कुमार उर्फ बिट्टू यादव, डॉ बीएस गौतम , रामसेवक वेद, आशीष तिवारी, शिप्रा उपाध्याय, अजय शर्मा, आकांक्षा तिवारी , वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।









