फिरोजाबाद: भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

फिरोजाबाद। सेवा, समर्पण और स्वच्छता के संकल्प को साकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पसीना वाले हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। धार्मिक स्थलों की स्वच्छता हमारी श्रद्धा, सेवा और संस्कारों का प्रतीक है। सभी को अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत किया जा रहा है। स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर ही स्वच्छ एवं सुंदर समाज का निर्माण किया जा सकता है। स्वच्छता अभियान में महानगर मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, पार्षद पवन गुप्ता, पार्षद विजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष गौतम कुशवाहा, विशाल पचौरी, दीपक यादव सहित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 591

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *