फिरोजाबाद: चुनाव आयोग पर राहुल के आरोपों पर भाजपा ने उठाए सवाल

-संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों को सार्वजनिक करें विपक्ष
-भाजपा जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और महापौर ने पार्टी का रखा पक्ष

फिरोजाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में सोमवार को भाजपा जिला एवं महानगर संगठन की संयुक्त पत्रकार वार्ता होटल मोनार्क में हुई।

भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर और महापौर कामिनी राठौर ने पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि राजनीतिक असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। पत्रकार वार्ता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चुनाव आयोग के निर्णयों, फॉर्म-6 और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि आयोग ने अपने स्पष्टीकरण में कई बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट की है।

आयोग के अनुसार एसआईआर से जुड़े निर्णय पूर्ण आयोग की मंजूरी से लिए गए हैं। चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। राहुल गांधी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का उल्लेख करते हुए नेताओं ने आरोपों को खारिज किया और चुनावी प्रक्रिया को नियमों के अनुरूप बताया। पत्रकार वार्ता में आकाश गुप्ता, अमित गुप्ता, रामनरेश कटारा, आकाश शर्मा, अनंत प्रताप सिंह, दीपक गुप्ता कालू, शैलेंद्र गुप्ता शालू और गोपाल कृष्ण सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 591

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *