शिकोहाबाद: साइकिल सवार से अंगूठी लूट कर भागे बाइक सवार

शिकोहाबाद। नगर के प्रतापपुर चौराहा निवासी एक व्यक्ति अपनी साइकिल से सुभाष चौराहा से घर आ रहा था। जब वह चौराहे के निकट अडर पास के करीब पहुंचा, तभी उसे दो बाइक सवार युवकों ने रोक लिया और बोले हम पर्ची निकालते हैं। आप भी कुछ पैसे लगा कर अपना इनाम निकाल सकते हैं। इतना कहते हुए उन्होंने उसे बातों में लगा लिया और उसके द्वारा पहनी हुई एक सोने की अंगूठी को उतरवाकर भाग बाइक से भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाया और बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन तब तक वे बहुत दूर निकल चुके थे। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और घटना से थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पीड़ित निरोत्तम सिंह निवासी प्रतापपुर चौराहा के प्रार्थना पत्र पर दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 566

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *