फिरोजाबाद: आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने राजकीय बाल गृह बालक का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाऐं

-बच्चों से स्नेह पूर्वक संवाद कर जाना हाल-चाल, बांटे फल

फिरोजाबाद। जिले में बाल कल्याण और सामाजिक उत्थान की दिशा में निरंतर कार्यरत आकांक्षा समिति ने रविवार को राजकीय बाल गृह बालक सुहाग नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति की अध्यक्ष ने राजकीय बाल गृह बालक में रह रहे बच्चों की स्थिति, उनके रहन-सहन और सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने राजकीय बालगृह सुहागनगरी के निरीक्षण के दौरान छोटे-छोटे बच्चों के साथ बेहद आत्मीयता के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों के साथ लंबा समय बिताकर उन्हें भावनात्मक तरीके से सहारा दिया और बहुत ही स्नेहपूर्वक उनका हाल-चाल जाना। इस स्नेह-मिलन और कार्यक्रम के दौरान, बच्चों के चहुंमुखी विकास और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए अध्यक्ष और अन्य सदस्यों द्वारा बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री, कॉपी-किताबें, फल और पेय पदार्थ (फूटी) आदि वितरित किए गए।

उपहार और स्नेह पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। प्रोवेशन अधिकारी मिथलेश कुमार ने बताया कि इस बाल गृह में कुल 56 बच्चे आवासित हैं, जिनमें 15 बच्चे मानसिक अस्वस्थ्य हैं। इस दौरान आकांक्षा समिति की उपाध्यक्ष रूबी कौशल, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) कल्पना जायसवाल, रेखा पांडे, शालिनी उत्तम आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 566

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *