-सात वाहनों से उतरवाई काली फिल्म, वाहन चालकों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन कराने के साथ वाहन चालकों एवं यात्रियों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया।
यातायात पुलिस ने मीट एंड ग्रीट अभियान के तहत विशेष रूप से महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज एवं स्लीपर बसों की चेकिंग की। इस दौरान बसों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। पुलिस ने वाहन चालकों को भी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में वाहनों पर लगी काली फिल्म के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सात वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई।
वहीं ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से वाहन संचालित करने के लिए जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित गति से वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहें।







