फिरोजाबाद: छह परिवारों का परिवार परामर्श केंद्र ने कराया समझौता, लौटाई खुशियां

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र (प्रोजेक्ट दीदी) द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के तहत “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत रविवार को घरेलू विवादों से जुड़े छह मामलों में काउंसिलिंग कराकर आपसी सहमति से सुलहनामा कराया गया। परिवार परामर्श केंद्र पर घरेलू विवादों से संबंधित दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं को सुना गया। काउंसलरों द्वारा दोनों पक्षों के बीच आपसी समझ और सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया गया। काउंसिलिंग के बाद सभी छह परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया और परिवारों को सकुशल घर भेजा गया। समझौते के बाद संबंधित परिवारों के सदस्यों ने पुलिस की पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से घरेलू विवादों का आपसी बातचीत और समझदारी से समाधान कराने का प्रयास लगातार जारी है।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 566

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *