फिरोजाबाद। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट (अग्रोहा विकास समिति, मुख्य शाखा) के सान्निध्य में आगामी नौ अक्टूबर को सायं 6 बजे महाराजा अग्रसेन कन्या विद्यालय, दुर्गा नगर में भव्य दीपमालिका एवं बाल सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों एवं कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से 20 सितंबर को संस्था के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत दीपमालिका के माध्यम से प्रेम, एकता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। संस्था की ओर से सभी अग्रोहा समिति परिवार की समस्त महिलाओ दीपमालिका के लिए अपने साथ पाँच दीपक अवश्य लेकर आएँ। संस्था का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं सेवा भावना को जन-जन तक पहुँचाना है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मोहन लाल जिंदल, सचिव अमित बंसल राज, वेदप्रकाश, अजय बंसल अज्जू, अवध बिहारी, डॉ. अनिल, अनुग्रह गोपाल, विवेक, सचिन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।









