फिरोजाबाद: त्योहारों से पहले फ्लाईओवर के नीचे की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त-महापौर

-महापौर ने नगर आयुक्त संग निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर ठेकेदारों से कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

फिरोजाबाद। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में यातायात और पैदल आवागमन की व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए बुधवार को महापौर कामिनी राठौर ने नगर आयुक्त प्रशांत नगर और नगर निगम की टीम के साथ फ्लाईओवर के नीचे चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। महापौर ने निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए ठेकेदारों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों से पहले फ्लाईओवर के नीचे साइट पटरी और सड़क पर फैली गंदगी को साफ कराया जाए। खुले मेनहोल को भी बंद कराया जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी न हो तथा दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सके। महापौर ने कहा कि त्योहारों से पहले फ्लाईओवर के नीचे चल रहे कार्यों को जल्द से जल्द व्यवस्थित करा दिया जाएगा।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 617

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *