फिरोजाबाद: थाना उत्तर पुलिस ने तीन बाइक चोर सहित तीन चोर किये गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को ककरऊ बाईपास रोड स्थित आरएस रिसोर्ट के सामने खाली जगह से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में महादेव नगर निवासी गौरव, कैलाश नगर निवासी शांतनु और नगला मिर्जा बड़ा निवासी मनजीत शामिल हैं। इनके कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस, एचएफ डीलक्स और हीरो पैशन प्रो बाइक बरामद हुईं। इनमें दो बाइक थाना उत्तर में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना उत्तर में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपितों का उक्त मामलों में आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी के नेतृत्व में उपनिरीक्षकों व पुलिस टीम ने की।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 579

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *