फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा एक विभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक विकसित भारत मिशन 2047 लक्ष्य एवं चुनौतियां था। सेमिनार में परास्नातक स्तर की प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर की एवं स्नातक स्तर की प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। जिसमें भारत को 2047 तक विकसित बनाने पर चर्चा की। प्राचार्या प्रो. रेनू वर्मा छात्राओं के प्रयास की सराहना की। अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो प्रीति अग्रवाल ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। संचालन डॉ अर्चना अग्रवाल ने किया।









