फिारोजाबाद। शहीद भगतसिंह युवा सेवा समिति द्वारा शहीद भगत सिंह की जयंती समिति उपाध्यक्ष बृजेश झा के प्रतिष्ठान केला कोल्ड स्टेशन रोड पर मनाई गई। समिति के पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील धनगर ने कहा भगत सिंह कहते थे बम और पिस्तौल क्रांति नहीं करते। क्रांति की तलवार विचारों के पत्थर पर तेज होती है। वे मुझे मार सकते हैं, लेकिन वे मेरे विचारों को नहीं मार सकते। वे मेरे शरीर को कुचल सकते हैं, लेकिन वे मेरी आत्मा को कुचलने में सक्षम नहीं होंगे। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बृजेश झा, वैभव मुर वारिया, विधानसभा सचिव आकाश यादव, सतीश यादव, वीरेंद्र, भोला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।









