फिरोजाबाद: जन कल्याण समिति ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती

फिरोजाबाद। सामाजिक संस्था जन कल्याण विकास समिति ने अमर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती हिमायूंपुर में मनाई। समिति के पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जन कल्याण विकास समिति के प्रदेश महासचिव कृष्णमोहन चक्रवर्ती एडवोकेट ने कहा क्रांतिकारी भगत सिंह ने 1929 में ब्रिटिश सरकार तक अपनी आवाज पहुंचने के लिए असेंबली में बम फेंका और गिरफ्तार हुए। उन्होंने देश को आजाद करने का संकल्प लिया। सोनेश कुमार ने कहा शहीद भगत सिंह की विचारधारा की समानता, न्याय, तर्कसंगत, सोच और समाजवाद की पचधर थे, उनके विचार आज भी देश के युवाओं को प्रेरित करते हैं। समिति ने केंद्र व राज्य सरकार से शहीद भगत सिंह की फिरोजाबाद में किसी चौराहा पर उनकी प्रतिमा लगाने व पार्क निर्माण कराया जाने की मांग की है। इस दौरान पवन चक्रवर्ती, गौरव वर्मा, सोनेश कुमार, यतेंद्र कुमार, वरुण यादव, सुरेंद्र सिंह, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 579

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *