फिरोजाबाद: सावन के प्रथम सोमवार को निकलेगी बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा

-शिवालयो में गूूूंजेगे बम-बम भोले के जयकारें

फिरोजाबाद। सावन के प्रथम सोमवार को शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारें गुजायमान होंगे। वहीं बाबा महाकाल मित्र मंडल द्वारा श्रावण मास के प्रथम सोमवार कोे बाबा महाकाल की भव्य एवं दिव्य पालकी यात्रा पूरे श्रद्धा एवं उल्लास के साथ निकाली जाएगी। वहीं बाबा महाकाल की भस्म आरती आकर्षण का केंद्र रहेगी। समिति अध्यक्ष प्रिंस यादव ने बताया कि बाबा महाकाल की पालकी यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकलेगी। जो कि सदर बाजार, गंज चौराहा होते हुए सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न होगी। संस्थापक सुग्रीव यादव ने बताया कि सिद्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर में प्रात पांच बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती आकर्षण का केंद्र होगी। समिति के दुष्यंत यादव, शुभम राजपूत ने कहा कि बाबा महाकाल की पालकी यात्रा में शामिल होंकर धर्म लाभ प्राप्त करें। इस दौरान निक्की, वेदप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 67

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *