फिरोजाबाद। शहर को मिले नवागत जोनल कार्यालय में गुरूवार को नगर आयुक्त प्रशांत नागर द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान आमजन के साथ पार्षदों की समस्यों को सुना गया तथा कई मामलों में प्राथमिकता के आधार निस्तारण कराया गया। नगर आयुक्त ने आईजीआरएस संदर्भों के निस्तारण की गुणवत्ता जांच हेतु असंतुष्ट फीडबैक के संबंध में शिकायतकर्ता से वार्ता कर प्राप्त फीडबैक के आधार पर सहायक अभियंता-सिविल को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद्र, आरपी सिंह, सहायक अभियंता-सिविल प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।








