फिरोजाबाद: चॉद का दीदार, पति का प्यार, करवाचौथ पर सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर मांगी अखंड सौभाग्य केी कामना

-सुहागनगरी में हर्षोल्लास के साथ मना करवाचौथ का त्यौहार

फिरोजाबाद। पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में खुशहाली की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। महिलाओं ने सुबह सरगी ग्रहण करने के बाद निर्जला व्रत रखा। दिनभर व्रत रखकर महिलाओं ने भगवान गणेश, माता करवा और चौथ माता की पूजा-अर्चना की। शाम को चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य दिया और पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला।

करवा चौथ को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने सोलह श्राृंगार कर आकर्षक परिधान पहने। महिलाओं ने पूजा की थाली सजाकर सामूहिक रूप से करवा चौथ की कथा सुनी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। चंद्रमा के दर्शन होने पर महिलाओं ने छलनी से चांद का दीदार कर पति का चेहरा देखा। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। पतियों ने अपनी पत्नियों को पानी पिलाकर व्रत खुलवाया। वहीं पतियों ने भी अपनी अध्यार्गिनी को प्रसन्न करने के लिए उनके पसंद का उपहार दिया।

सुहागिनों ने पति के संग ली सेल्फी

फिरोजाबाद। करवाचौथ पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के साथ सेल्फी लेकर उससे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वहीं एक दूसरे को करवाचौथ की बधाई दी।

ज्वैलर्स और गिफ्ट आइटमों की दुकानों पर रही भीड़
फिरोजाबाद। करवाचौथ पर अपनी अर्ध्यागिनों को खुश करने के लिए पतियों ने भी जमकर खरीददारी की। पति ने अपनी पत्नियों के लिए सोने, चांदी और डायमंड के आभूषण खरीदे। इस दौरान ला. रविन्द्रनाथ कन्हैयालाल सर्राफा शोरूम पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ रही। वहीं महिलाऐं भी पीछे नहीं रही, उन्होंने भी अपने पतियों के लिए उपहार खरीदे। इसके अलावा गिफ्ट आइटमों की दुकानों पर भीड़ भाड रही।

सजना है मुझे सजना के लिए……
फिरोजाबाद। करवाचौथ पर पति को रिझाने के लिए महिलाऐं ब्यूटी पार्लरों पर तैयार होने पहुंची। ब्यूटी पार्लरों पर पहले से एंडवास बुकिंग थीं। महिलाओं ने आइब्रो, मेकअप, मेंहदी आदि लगवाई। वहीं ब्यटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ देखते हुए उन्होंने भी अपने रेट बढा दिए।

ravikumar
ravikumar
Articles: 92

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *