फिरोजाबाद: पंजाबी धर्मशाला में करवाचौथ का हुआ सामूहिक पूजन

-सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना की, व्रत कथा के बाद बांटे उपहार

फिरोजाबाद। श्री सनातन धर्म मंदिर एवं पंजाबी धर्मशाला समिति आर्य नगर की ओर से करवाचौथ के पावन पर्व पर पंजाबी धर्मशाला में सामूहिक पूजन का आयोजन किया गया। सुहागिनों ने विधि-विधान से पूजन कर अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

सनातन धर्म मंदिर के महंत माली ने करवाचौथ व्रत कथा का श्रवण कराया। वहीं समिति की गीता शर्मा ने पारंपरिक करवाचौथ गीत प्रस्तुत कर पूजन को भक्तिमय बना दिया। सामूहिक पूजन के उपरांत समिति की ओर से सभी सम्मिलित सुहागिनों को उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. श्रवण कुमार अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, विनोद अरोरा, राजेंद्र जिंदल, अशोक भटनागर, ओमप्रकाश अग्रवाल, बृजेश गुप्ता एवं भारत अरोरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर निर्मल अरोरा, पूनम अरोरा, रश्मि अरोरा, शिखा, मोनिका, अनुज तुली, रेखा अरोरा, कविता खंडेलवाल, भावना, कल्पना, मंजू, सोनम खंडेलवाल तथा आरती तुली सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया।

ravikumar
ravikumar
Articles: 92

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *