फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन कोमल फाउंडेशन द्वारा संचालित सखी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, इंदिरा नगर में किया गया। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के परा विधिक स्वयंसेवक अश्वनी कुमार राजौरिया ने बालिकाओं को विधिक साक्षरता का महत्व बताते हुए कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाती है। उन्होंने बालिकाओं से आत्मनिर्भर, शिक्षित एवं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान रितु, छवि, कोमल, नैंसी, संजना, रीता, काजल, आशी, बेबी, मोहिनी, उर्वशी, गायत्री, राखी, केंद्र प्रशिक्षिका रेनू आदि मौजूद रही।








