-शिवमंदिरों और कावड़ यात्रा मार्ग पर विशेष सफाई व्यवस्था का ध्यान रखने के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के संग कैला देवी मंदिर, दुर्गा नगर स्थित शिव मंदिर, जलेसर रोड एवं सांती रोड पर सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि श्रावण मास में शिव मंदिरों के आसपास व सम्पर्क मार्ग, कावड़ यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अगर शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।








