फिरोजाबाद। अग्रवाल सभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव हेतु नमन बंसल टंडन को संयोजक बनाया है। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने बधाई दी है। समिति के पदाधिकारियों ने नमन बंसल टंडन को बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं समाजबंधुओं के सहयोग से महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 भव्य, गरिमामय एवं परंपरागत स्वरूप में सफलतापूर्वक आयोजित होगा। समाज में एकता, सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी। इस दौरान अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज बंसल लल्ला, किशन बिहारी गर्ग, सुरेंद्र बंसल, जानकी प्रसाद, राकेश अग्रवाल नवरंग, अजय बंसल अज्जू, राजेश अग्रवाल आलोक, अजय जिंदल, विकास बंसल, आनंद मित्तल, आलिंद अग्रवाल, ई. एससी. अग्रवाल, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।








