फिरोजाबाद: गाजे-बाजे के साथ निकली बाबा महाकाल की पालकी यात्रा

-भस्म आरती और डमरू यात्रा रही आकर्षण का केंद्र

फिरोजाबाद। सावन के प्रथम सोमवार को बाबा महाकाल मित्र मंडल द्वारा बाबा महाकाल की भव्य एवं दिव्य पालकी यात्रा पूरे श्रद्धा एवं उल्लास के साथ निकाली गई। पालकी यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा मार्ग बाबा महाकाल के जयकारों से गुजायमान हो रहा था। वहीं भक्तगण भगवान भोलेनाथ के भजनों पर झूमते चल रहे थ।

बाबा महाकाल की पालकी यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि सदर बाजार, गंज चौराहा होते हुए सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न होगी। पालकी में उज्जैन से आएं बाबा महाकाल विराजमान थे। वहीं दिल्ली के कलाकारो द्वारा निकाली डमरू यात्रा आकर्षण केंद्र रही। शहर की राहे बाबा महाकाल के जयकारों से गुजायमान हो रही थी। शिवभक्त बाबा के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। यात्रा मार्ग रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से जगमगा रहा था। वहीं प्रांत सिद्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर में प्रात पांच भस्म आरती हुई। जिसका भक्तों ने पुण्यलाभ लिया।

यात्रा में महापौर कामिनी राठौर, सदर विधायक मनीष असीजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर, अध्यक्ष प्रिंस यादव, संस्थापक सुग्रीव यादव, दुष्यंत यादव, शुभम राजपूत, निक्की वार्ष्णेय, वेदप्रकाश यादव, शिवम गुप्ता, रामनिवास यादव, राधे यादव के अलावा शिवभक्त मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 79

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *