फिरोजाबाद: मडुआ माता के दर्शन को जा रहे परिवार पर पलटा ई-रिक्शा, दस वर्षीय बालक की मौत, दूसरा गंभीर

फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में मडुआ माता के दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब रास्ते में एक ई-रिक्शा पलटकर बच्चों के ऊपर जा गिरा। हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि नौ वर्षीय दूसरा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग बच्चों की हालत देखकर बिलख पड़े।

जानकारी के अनुसार, एक परिवार मडुआ माता के दर्शन के लिए पैदल जा रहा था। परिवार के साथ बच्चे भी पैदल यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहा एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा की चपेट में आने से 10 वर्षीय आयुष पुत्र धर्मेंद्र और नौ वर्षीय मयंक पुत्र टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मयंक को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है। मृत बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

 

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 111

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *