फिरोजाबाद: किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

फिरोजाबाद। बच्चों में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मदर्स माउंट मॉडर्न स्कूल, रूपसपुर चौराहा पर पांचवीं जिला किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया।

एसोसिएशन के सचिव श्यामवीर ने बच्चों को 30 और 50 मीटर दौड़, ब्रॉड जंप, किड्स जैवलिन थ्रो, बॉल थ्रो, एक किलोग्राम बैक थ्रो तथा तीन किलोग्राम शॉट पुट का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सही तकनीक, शारीरिक संतुलन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि बच्चों की शुरुआती खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली बच्चे हैं, जिन्हें उचित प्रशिक्षण और मंच मिलने पर जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिल सकता है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। इस दौरान डॉ. राजकुमारी सिंह, अतुल यादव एवं ठाकुर रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

ravikumar
ravikumar
Articles: 111

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *