-सनातन धर्म और भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
फिरोजाबाद। मंगलवार को कोटला चुंगी चौराहे पर भगवान श्रीराम के कथित अपमान और संसद में भगवा वस्त्र पहनकर सनातन परंपरा के अपमान का आरोप लगाते हुए लोगों ने सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना विरोध जताया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और किसी भी प्रकार की टिप्पणी या आचरण से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और भगवा का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप जमकर नारेबाजी कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। पुतला दहन करने वालों में वीनेश शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, शांतनु शर्मा, पवन शर्मा, भूरा बजरंगी, धर्मेन्द्र यादव, राजू चौहान, सोनू प्रजापति, चौधरी बबा सहित कई लोग मौजूद रहे।








